मुंबई - बालीवुड एक्टर सलमान खान के कथित चचेरे भाई के खिलाफ एक लडक़ी ने पीछा करने का आरोप लगाया है, जिस लडक़ी ने मुंबई के ओशिवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, वह सलमान की हेल्थ कन्सल्टेंट रह चुकी है। एफआईआर में आरोपी अब्दुल्ला मिर्जा खान को सलमान का रिश्तेदार बताया गया है। अब्दुल्ला सलमान खान के पिता सलीम खान की छोटी बहन के बेटे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए कान्टैक्ट करने की कोशिश करने के आरोप में अब्दुल्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।