Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

त्यौहारों में मांग बढने से महंगी हो सकती हैं दालें

Updated on Saturday, September 26, 2015 10:33 AM IST

नई दिल्ली - कमजोर मानसून के कारण उत्पादन घटने और त्योहारी सीजन में मांग बढऩे से दालों की कीमत में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि मानसून सीजन में औसत से कम बारिश होने से देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों में पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में दलहनों की कुल पैदावार 1.7 करोड़ टन रह सकती है, जबकि इसकी मांग 2.7 करोड़ टन की है। इससे सरकार को एक करोड़ टन दाल का आयात करना पड़ सकता है।

 

रिपोर्ट के अनुसार दिवाली से क्रिसमस तक दालों की मांग में तेजी रहने से दाल की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मांग पैटर्न के अनुसार अलग-अलग दालों की कीमतें 90 रुपए से 150 रुपए प्रति किलोग्राम तक है। रिपोर्ट के मुताबिक दालों की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार को एक करोड़ टन दाल का आयात करना होगा। हालांकि दूसरे उत्पादक देश भी आपूर्ति घटने जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दालों का आयात भी महंगा होने का अनुमान है। एसोचैम की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में सबसे अधिक चने और अरहर की खेती होती है।

 

चना और अरहर का उत्पादन क्रमश: 70 लाख टन और 27 लाख टन होता है और कुल दलहन उत्पादन में इनका योगदान क्रमश: 41 प्रतिशत और 16 प्रतिशत है। इनके अलावा मूंग और उड़द प्रमुख हैं। रिपोर्ट के अनुसार दलहन के प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश है तथा खरीफ सीजन में देश के कुल दलहन उत्पादन में इनका संयुक्त योगदान 70 प्रतिशत है, लेकिन औसत से कम बारिश होने के कारण इन राज्यों में दलहन पैदावर प्रभावित होने की आशंका है, जिससे दालों की कीमतें और बढ़ सकती है। एसोचैम की रिपोर्ट में कहा गया है कि दलहन उत्पादन में सबसे अधिक 24.9 प्रतिशत योगदान महाराष्ट्र का है। इसके बाद कर्नाटक का 13.5 प्रतिशत, राजस्थान का 13.2 प्रतिशत, मध्य प्रदेश का 10 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश का आठ प्रतिशत है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X