नई दिल्ली - बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोन ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से सरेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें किस किया है और लव यू कहा है। चौकिए नहीं ऐसा उन्होंने आमिर के पास जाकर नहीं बल्कि अपने प्यार का इजहार ट्विटर पर किया है। दरअसल हाल ही में आमिर ने स्नैपडील का एक नया एड किया है। इस एड में वे अपने मोटापे का खुद ही मखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं।
एड का टाइटल आमिर शरारत रखा गया है। इस एड में वे अपने मोटापे को लेकर अपने कपड़ो को दोष देते हुए नजर आ रहे हैं। एड में आमिर एक शेर कहते नजर आ रहे हैं हम अभी भी वहीं खड़े हैं, न हम बदले न हम मोटे हो रहे हैं। ये तो कमबख्त कपड़ों की है शरारत, जो अपने आप छोटे हो रहे हैं। आमिर के इस एड को देखते ही उन्हें आमिर से प्यार हो गया और उन्होंने सरेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए ट्विटर पर लिखा कि हे आमिर मैंने स्नैपडील के एड में आपको देखा। आप मोटे हो या नहीं लेकिन अभी भी हॉट हो। लव यू। सनी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने रिप्लाई किया और सनी को आमिर से ज्यादा हॉट बताया।