धर्मशाला - दो अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने को होड़ मची है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 300 रुपए वाली दो हजार टिकटें दो दिन में ही खत्म हो गईं। 300 रुपए वाली अब मात्र दो हजार टिकट ही बची हैं और ये 25 सितंबर से काउंटर में स्टूडेंट टिकट के रूप में प्रदान की जाएंगी। एचपीसीए ने टी-20 मैच के लिए जनरल स्टैंड की कुल चार हजार में से दो हज़ार टिकटों की ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा था, जो कि दो दिन में बिक गईं।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अधिकृत कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले गांधी-मंडेला सीरीज के टी-20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बेचना तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक काउंटर के लिए जगह की सिलेक्शन पर विचार किया जा रहा है।