मुंबई - चुलबुली अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह दो साल बाद शादी करेंगी। हालांकि कंगना ने उस शख्स का नाम नहीं बताया, जिनसे वह शादी करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में शादी के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा कि दो साल बाद वह शादी कर लेंगी, लेकिन कंगना ने यह नहीं बताया कि उनके दूल्हेराजा कौन होंगे। लेकिन कंगना ने स्वीकारा हैं कि फिल्मी कैरियर के बाद अपना कैरियर भी देखना जरूरी हैं। कंगना ने कहा कि बालीवुड ने वो हर मुकाम उसे दिया हैं जो उसने चाहा हैं। बस अब दो साल के बाद शादी कर घर बसाना हैं।