Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

अमेरिका में डालर की गिरावट से लुढक़ी कच्चा तेल की कीमतें

Updated on Monday, September 21, 2015 13:10 PM IST

दुबई - अमरीका में ब्याज दर में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं करने के निर्णय से प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डालर में आई बड़ी गिरावट के कारण बीते सप्ताह कच्चा तेल के दाम पांच प्रतिशत तक लुढक़ गए। आलोच्य सप्ताह में ब्रेंट क्रूड 1.61 डालर प्रति बैरल यानि 3.3 प्रतिशत लुढक़कर 47.47 डालर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि आलोच्य अवधि में अमरीकी क्रूड 2.22 डालर प्रति बैरल यानी 4.8 प्रतिशत गिरकर 44.68 डालर प्रति बैरल पर बोला गया। विश्लेषकों के अनुसार, अमरीका में फेडरल रिजर्व द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी अनिश्चितता के मद्देनजर ब्याज दर नहीं बढ़ाने के निर्णय से डालर में भारी गिरावट दर्ज की गई जिसके कारण कच्चा तेल की कीमतें धराशायी हो गईं।

 

उन्होंने कहा कि प्रमुख तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक द्वारा तेल बाजार में अपनी भागीदारी सुरक्षित रखने के लिए कच्चा तेल का उत्पादन नहीं घटाने के निर्णय से इस पर दबाव बढ़ा है। ईरान का पश्चिमी शक्तियों के साथ परमाणु समझौता संपन्न हो जाने के बाद उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध भी हटा लिए गए हैं। उसने पहले ही कहा है कि अपनी पुरानी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वह बिना कीमतों की चिंता किये निर्यात बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसने भी कच्चा तेल पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।

 

हालांकि, अमरीका में कच्चे तेल का उत्पादन कर रहे कुओं की संख्या में लगातार तीसरे सप्ताह आयी गिरावट से ने इसे और ज्यादा लुढक़ने से बचाए रखा। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार आ रही गिरावट के कारण कच्चा तेल की कीमतों में सुधार काफी धीमा होगा। ओपेक सूत्रों ने भी कहा कि उन्हें कच्चा तेल की कीमत में प्रति वर्ष पांच डालर प्रति बैरल की बढ़ोतरी की उम्मीद है और यह 2020 तक 80 डालर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच सकेगा।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X