भुवनेश्वर - ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के बराई क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सडक़ दुर्घटना में नौ कबड्डी खिलाडिय़ों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक हादसा देर रात उस समय हुआ, जब सभी खिलाड़ी एक स्थानीय कबड्डी मैच जीतकर वापस आ रहे थे कि तभी उनका चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार सात खिलाडिय़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।