मुंबई – देश में लघु बचतों को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने 10 लघु बैंकों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रिजर्व बैंक ने जारी एक बयान में कहा कि सैद्धांतिक मंजूरी पहले चरण में केवल 18 महीने के लिए होगी ताकि आवेदक कंपनी शर्तों को पूरा कर सकें। रिजर्व बैंक ने एयू फाइनेंसर्स, कैपिटल लोकल एरिया बैंक, दिशा माइक्रोफिन, इकि्वटास होल्डिंग्स, ईएसएएफ माइक्रोफाइनेंस, जनलक्ष्मी फाइनेंशियल सर्विसेज, आरजीवीएन (नॉथ ईस्ट) माइक्रो फाइनेंस, सूर्योदय माइक्रो फाइनेंस, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज और उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।