Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में दावेदारी को उतरेंगे क्रिकेटर

Updated on Wednesday, September 16, 2015 11:05 AM IST

बेंगलुरू - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 2 अक्तूबर से शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज के लिये 30 संभावितों में शामिल किये गये कई भारतीय क्रिकेटर बांग्लादेश-ए के खिलाफ बुधवार को होने वाले गैर आधिकारिक एकदिवसीय मुकाबले में भारत-ए की टीम की तरफ से खेलेंगे और टीम इंडिया में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत-ए और बांग्लादेश-ए के बीच तीन गैर आधिकारिक  एकदिवसीय मैचों की सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिसमें कई खिलाडय़िों को अपना कौशल दिखाने और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका मिलेगा।

 

भारत ए टीम में शामिल 28 वर्षीय सुरेश रैना के अलावा बल्लेबाज करुण नायर, मनीष पांडे और केदार जाधव, तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी तथा लेग स्पिनर कर्ण शर्मा पर भी नजरें रहेंगी जो 30 संभावितों में शामिल हैं। बांग्लादेश ए के खिलाफ यह सीरीज इन खिलाडय़िों के लिये एक शानदार मौका है कि वे अच्छा प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश करें। रैना तो खैर सीमित ओवरों की भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा हैं लेकिन दूसरे खिलाडय़िों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये कड़ी जोर आजमाइश करनी पड़ेगी।

 

जाधव और पांडे इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से खेल चुके हैं और उनका नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिये भारतीय संभावितों में भी शामिल है। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में जब भारतीय चयनकर्ता तीन ट्वेंटी-20 और पांच एकदिवसीय मैचों के लिये टीम का चयन करेंगे तो उस समय युवा खिलाडय़िों के प्रदर्शन को भी चयन का आधार माना जा सकता है।

 

भारत-ए के कप्तान उन्मुक्त चंद के लिये भी यह सीरिज टीम इंडिया में जगह बनाने का रास्ता खोल सकती है। भारत को अंडर 19 विश्वकप जिता चुके उन्मुक्त में प्रतिभा है,लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। दोनों टीमों के बीच दूसरा गैर आधिकारिक मुकाबला 18 सितंबर को तथा तीसरा मुकाबला 20 सितंबर को होगा

भारत ए टीम - उन्मुक्त चंद (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, केदार जाधव, संजू सैमसन, करूण नायर, कुलदीप यादव, जयंत यादव, कर्ण शर्मा, रिषी धवन, एस अरविंद, धवल कुलकर्णी, रश कलारिया और गुरकीरत सिंह मान।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X