Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

सानिया-हिंगिस का ऐतिहासिक डबल, भारत को बताया लक्की

Updated on Wednesday, September 16, 2015 10:14 AM IST

न्यूयार्क - भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में महिला युगल का खिताब जीतने साथ ही इतिहास में पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। सानिया और हिंगिस ने यूएस ओपन महिला युगल का खिताब जीता, जो विंबलडन के बाद उनका जोड़ी के रूप में लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। विश्व की नंबर एक महिला युगल खिलाड़ी सानिया और स्विट्जरलैंड की हिंगिस ने विंबलडन के बाद से ही बिना एक भी सेट गंवाए लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया।

 

उन्होंने चौथी सीड आस्ट्रेलिया की कैसी डेलाकुआ और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को  6-3, 6-3 से ध्वस्त कर खिताब पर कब्जा किया। स्विस खिलाड़ी हिंगिस इस वर्ष सानिया के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुई हैं, क्योंकि इससे पहले विंबलडन में उन्होंने करियर में पहली बार महिला युगल का खिताब जीता था, जबकि यूएस ओपन में भी सानिया का यह पहला महिला युगल खिताब है। बेहद खुश दिखाई दे रही सानिया ने मैच के बाद कहा के उन्होंने मार्टिना हिंगिस के साथ जब से खेलना शुरू किया है, जीत हासिल की है और लगातार दो ग्रैंड स्लैम जीतना अपने आप में एक दुर्लभ उपलब्धि है। हम दोनों एक साथ सर्वश्रेष्ठ हैं।

 

सानिया और हिंगिस ने एक साथ जोड़ी के रूप में 12 टूर्नामेंटों में छह के फाइनल तक जगह बनाई, जिसमें अब दो ग्रैंड स्लैम खिताब भी शामिल हैं। खेल रत्न भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि हमने एक साथ खेला और जीता। हम अब एक दूसरे की जोड़ीदार के साथ अच्छे दोस्त बन गए हैं। हम कोर्ट पर और कोर्ट के बाहर भी एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं। यही कारण है कि हम कोर्ट पर कई बार मुश्किल पलों में भी जीतने में कामयाब हो जाती हैं। मार्टिना हिंगिस भारत के दो स्टार टेनिस खिलाडिय़ों लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा के लिए लक्की साबित हुईं।

 

पेस और सानिया ने हिंगिस के साथ वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में क्रमश: मिश्रित युगल और महिला युगल के खिताब जीते थे और अब यूएस ओपन में भी दोनों भारतीय खिलाडिय़ों ने हिंगिस के साथ यही कारनामा दोहरा दिया। हिंगिस दोनों भारतीय खिलाडिय़ों के लिए इस वर्ष इतनी भाग्यशाली साबित हुई कि पेस के खाते में एक वर्ष में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब और सानिया के हिस्से में दो ग्रैंड स्लैम आ गए। नंबर वन के ताज पर पकड़ मजबूतभारतीय टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में महिला युगल का खिताब जीतकर विश्व रैंकिंग में नंबर एक के अपने ताज पर पकड़ मजबूत कर ली है। विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर चल रही सानिया के अब 10575 अंक हो गए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद हिंगिस के 9675 अंक हैं। दोनों के बीच 900 अंकों का फासला है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X