Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

सानिया मिर्जा ने रचा इतिहास, जीता यूएस ओपन खिताब

Updated on Monday, September 14, 2015 11:45 AM IST

न्यूयार्क - भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपनी जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का महिला युगल खिताब जीतकर इस सत्र में लगातार दूसरा और करियर का पांचवा ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय-स्विस जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केसी डेल्लाक्वा और यारोस्लावा श्वेदोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हरा दिया।

 

सानिया मिर्जा ने इस साल के अमेरिकी ओपन को भारतीयों के लिए यादगार बना दिया क्योंकि इससे पहले लिएंडर पेस ने मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर कल ही इस ग्रैंडस्लैम का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले विम्बलडन में भी कुछ ऐसा दृश्य ही देखने को मिला था।  कजाखस्तान की श्वेदोवा और आस्ट्रेलिया की डेल्लाक्वा अपनी सर्विस बचाने के लिए जूझती रहीं जिससे सानिया और हिंगिस की जोड़ी के लिए मैच आसान हो गया। शीर्ष वरीय जोड़ी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए महज 70 मिनट में मैच को खत्म कर दिया। कोर्ट के पीछे से सानिया का जमीनी स्ट्रोक और नेट पर हिंगिस की चपलता के सामने उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी नहीं टिक सकी।

 

इससे पहले इसी सत्र में विम्बलडन के बाद सानिया और हिंगिस का यह लगातार दूसरा बड़ा खिताब है। सानिया ने अब कुल मिलाकर पांच ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिये हैं। उन्होंने तीन मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। हिंगिस के लिए यह सत्र बेहद शानदार रहा है। उन्होंने केवल इस सत्र में पांच ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुल 20 ग्रैंडस्लैम पर अपना नाम दर्ज करवा लिया। उन्होंने पेस के साथ तीन और सानिया के साथ दो मेजर खिताब जीते हैं।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X