विश्व महिला दिवस पर शाहरुख ने महिलाओं को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. शाहरुख ने कहा है कि महिलाओं के पुरुषों को आगे नहीं रहना चाहिए, बल्की उन्हें सबसे आगे बढ़ना चाहिए. शाहरुख की चर्चा अब हर ओर हो रही है क्योंकी उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में अपने नाम से पहले दीपिका का नाम देने की बात की है. क्रेडिट लाइन में दीपिका का नाम पहले आएगा. खबर थी कि पिछले दिनों दीपिका शाहरुख से खफा हो गई थीं, कहीं उन्हें मनाने के लिए शाहरुख की ये कोई तरकीब तो नहीं है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही चेन्नई एक्सप्रेस को इसी साल नवंबर में रिलीज करने की योजना है.