नई दिल्ली - टाटा मोटर्स ने आज अपने काम्पैक्ट सेडान जेस्ट की पेशकश की पहली वर्षगांठ पर इसका विशेष संस्करण पेश किया है जिसकी कीमत दिल्ली में 6.94 लाख रुपये होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह विशेष संस्करण सितंबर के अंत से अक्तूबर 2015 तक कुछ चुनिंदा शोरूम में उपलब्ध होगा। यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। दिल्ली में पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.89 लाख रुपये और डीजल की कीमत 6.94 लाख होगी। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (सवारी वाहन कारोबारी इकाई) मयंक पारीख ने कहा 'जेस्ट ने टाटा मोटर्स में बदलाव ला दिया है।'