मुंबई 8 मार्च: शेयर बाजारों में तेजी के बीच संस्थागत पूंजी प्रवाह में वृद्धि से रुपया आज अमेरिकी डालर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 54.46 पर खुला. कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में अमेरिकी करेंसी के मुकाबले यूरो में मजबूती से भी रुपये में तेजी आयी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कल 16 पैसे लाभ के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 54.56 पर बंद हुआ था. इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 125.27 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,538.81 अंक पर खुला.