Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

दालों की कीमतों पर अंकुश करने के लिए 10 हजार टन दाल आयात का फैसला

Updated on Saturday, September 12, 2015 10:46 AM IST

नई दिल्ली - प्याज के रुलाने और आम आदमी की थाली से दाल के गायब होने के बाद सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी को जल्द से जल्द आयातित दाल की खेप देश में लाने को कहा है। एमएमटीसी ने सरकार को 10 हजार टन दालों का आयात शीघ्र करने का भरोसा दिया है। दूसरी ओर, केंद्र ने राज्यों को अपने आउटलेट के माध्यम आम लोगों को दालें उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

 

खुले बाजार में अरहर की दाल की कीमत 140 से 150 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। दक्षिण के कुछ राज्यों में इसकी कीमत 155 से 160 रुपए तक पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5000 टन अरहर और 5000 टन उड़द दाल के आयात का आदेश दिया गया है, जिसके जल्द देश में आने की आशा है। इसके बाद दालों की कीमतों में कुछ कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने दालों की कीमत नियंत्रित करने के लिए पहले ही इसकी भंडारण क्षमता निर्धारित कर दी है। राज्यों को दालों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ।

 

अरहर और उड़द दाल के वायदा कारोबार को पहले ही स्थगित कर दिया गया है। दालों के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया गया है और इसके आयात पर शुल्क शून्य कर दिया गया है। इसके अलावा दालों को मूल्य स्थिरीकरण योजना में शामिल कर लिया गया है। दालों की कीमतों पर नजर रखने के लिए अंतर मंत्रालय समिति का गठन किया गया है, जिसमें उपभोक्ता मामलों वाणिज्य, खाद्य, कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए एक हजार टन प्याज के आयात का आदेश दिया है, इससे पहले दो हजार टन प्याज के आयात के आदेश दिए गए थे। खुले बाजार में प्याज की कीमत 50 से 60 रुपए प्रति किलो है, जबकि मदर डेयरी की सफल बूथ पर यह इससे काफी कम मूल्य पर उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X