Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

रोमांच की स्थिति में आखिरी टेस्ट मैच, लंका टीम लुढक़ाई, खुद भी लडख़ड़ाए

Updated on Monday, August 31, 2015 11:41 AM IST

कोलंबो - भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को तीसरे दिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (54 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी और इससे पहले ओपनर चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 145) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 111 रन की महत्त्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली, लेकिन इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपने तीन विकेट मात्र 21 रन पर गंवा दिए। भारत के पास अब कुल बढ़त 132 रन की हो गई है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। वर्षा के कारण तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा।

 

उस समय रोहित शर्मा 14 और कप्तान  विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 201 रन पर समेटने के बाद बेहद खराब शुरुआत की और छह ओवर में उसने अपने तीन विकेट मात्र सात रन पर गंवा दिए। तीसरे दिन नाबाद 145 रन बनाकर पैवेलियन लौटने वाले ओपनर चेतेश्वर पुजारा दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए। धमिका प्रसाद ने उनका कीमती विकेट झटका। इसके बाद नुवान प्रदीप ने लोकेश राहुल (दो) को चौथे ओवर में बोल्ड किया और फिर अजिंक्या रहाणे (चार) को छठे ओवर में पगबाधा कर दिया। नौंवे ओवर की पहली गेंद फेंके जाने के बाद बारिश आ गई और दिन का खेल समाप्त करना पड़ा। तीसरे दिन के खेल में कुल 15 विकेट गिरे और मैच में किसका पलड़ा भारी है, अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।

 

श्रीलंका की टीम भारत के पहली पारी के 312 रन के जवाब में 52.2 ओवर में 201 रन पर ढेर हो गई। इशांत ने 15 ओवर की बेहतरीन गेंदबाजी में 54 रन पर पांच विकेट निकाले और अपने विकेटों की संख्या 197 पहुंचा दिया। उन्होंने करियर में सातवीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। वहीं, अमित मिश्रा ने आखिरी समय में 7.2 ओवर में 25 रन देकर अहम दो विकेट चटकाकर श्रीलंका को 52.2  ओवरों में 201 के स्कोर पर ढेर कर भारत को 111 रन की मजबूत बढ़त दिला दी। इससे पहले भारत ने सुबह के सत्र में अपनी पहली पारी में 100.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 312 का सम्मानजनक स्कोर बनाया। ओपनर पुजारा ने 289 गेंदों में 14 चौके लगाते हुए अपना सातवां टेस्ट शतक जड़ा और इसके साथ ही वह ओपनिंग कर नाबाद पैवेलियन लौटने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X