Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

बारिश में धुला पहले दिन का खेल, भारत की खराब शुरूआत

Updated on Saturday, August 29, 2015 11:41 AM IST

कोलंबो - भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज बारिश के कारण दो सत्र से अधिक का खेल नहीं हो सका जबकि भारत ने पहली पारी में 2 विकेट पर 50 रन बनाये। लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को सिर्फ एक घंटे का खेल हो सका। भारतीय टीम ने 15 ओवर खेले थे जब बारिश शुरू हो गई और लंच के बाद कोई खेल नहीं हो सका। खेल रोके जाने के समय चेतेश्वर पुजारा (19) और विराट कोहली (14) क्रीज पर थे।

 

मैदान का दो बार मुआयना करने के बाद पहले दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया गया। अगले चार दिन मौसम ठीक रहने पर खेल सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5.15 बजे तक चलेगा। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और हरी-भरी पिच पर उसके तेज गेंदबाजों ने शुरूआती सफलता दिलाई। राहुल दूसरी गेंद पर ही धम्मिका प्रसाद का शिकार हो गए। राहुल ने पुजारा के साथ पारी का आगाज किया और पिछले छह टेस्ट में यह पांचवीं सलामी जोड़ी थी।

 

रहाणे (8) ने शुरूआत अच्छी की लेकिन चौथे ओवर में नुवान प्रदीप ने उन्हें पगबाधा आउट किया। दूसरे टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 14 रन टंगे थे। भारतीय टीम में दो बदलाव करते हुए घायल मुरली विजय की जगह पुजारा को उतारा गया जबकि रिद्धिमान साहा की जगह खेल रहे नमन ओझा को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला।

 

उपुल थरंगा ने रिटायर्ड कुमार संगकारा की जगह ली जबकि नुवान प्रदीप को दुष्मंता चामीरा और कुसाल परेरा को जेहान मुबारक की जगह उतारा गया। गाले में पहला टेस्ट श्रीलंका ने जीता था जबकि कोलंबो में दूसरा टेस्ट जीतकर भारत ने श्रृंखला में 1-1 से वापसी की।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X