Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

पटेल के पंजे में अफ्रीका, साहा और मुरली विजय अगले टेस्ट से चोट के कारण बाहर

Updated on Wednesday, August 26, 2015 15:22 PM IST

वायानाड़  - लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 92 रन पर पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका-ए को दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को 260 रन पर ढेर कर भारत-ए को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टेस्ट में पहले दिन का आकर्षण पटेल की गेंदबाजी के अलावा दक्षिण अफ्रीका-ए के ओपनर स्टीयान वान जिल की 96 रन की शानदार पारी रही। वह मात्र चार रन से अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 193 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाकर अपनी टीम की पारी को संभाले रखा। वान जिल चौथे विकेट के रूप में 204 के स्कोर पर आउट हुए।

 

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने शेष छह विकेट 56 रन जोडक़र गंवा दिए। अक्षर पटेल के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कुछ समय पहले कहा था कि वह लंबे फार्मेट के लिए उपयुक्त गेंदबाज नहीं है, लेकिन इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि वह लंबे प्रारूप में लंबे समय तक गेंदबाजी भी कर सकते हैं और विकेट भी निकाल सकते हैं। पटेल ने 27.5 ओवर की गेंदबाजी में 92 रन पर पांच विकेट हासिल किए। पटेल को आफ स्पिनर जयंत यादव और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा से भी अच्छा सहयोग मिला। यादव ने 21 ओवर में 53 रन पर तीन विकेट और कर्ण शर्मा ने 19 ओवर में 36 रन पर दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वान जिल के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 33 अतिरिक्त रनों का रहा जिसमें 24 बाई शामिल थे।

 

ओंफिले रामेला ने 65 गेंदों में 30 रन , घान क्लाइटे ने 56 गेंदों में 26 रन, रीजा हैंड्रिक्स ने 76 गेंदों में 22 रन और कप्तान डेन विलास ने 42 गेंदों में 24 रन बनाए। कोलंबो ओपनर मुरली विजय और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के चोट के कारण तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर हो जाने के कारण चेतेश्वर पुजारा को 28 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने वाले इस मैच में खेलने का मौका मिल पाएगा। टीम इंडिया के नए श्रीमान भरोसेमंद कहे जा रहे 27 वर्षीय पुजारा अपने 27 टेस्टों में से आखिरी टेस्ट गत वर्ष दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर मेलबोर्न में खेला था।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X