Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

शुरूआती झटको के बाद बाजार ने पकड़ी मजबूती

Updated on Wednesday, August 26, 2015 15:19 PM IST

मुंबई - आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से महत्त्वाकांक्षी आर्थिक सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को पारित कराने के सरकार के एक और प्रयास से उत्साहित निवेशकों की मजबूत लिवाली की बदौलत मंगलवार को शेयर बाजार काले सोमवार के कोहराम से उबरकर एक प्रतिशत से अधिक की तेजी पर बंद हुआ।   प्रधानमंत्री के अर्थवयवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से और आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश से पिछले कारोबारी दिवस 1625 अंक तक लुढक़ा बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 290.82 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत की छलांग लगाकर 26 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 26032.38 अंक पर रहा।

 

इसी तरह पिछले दिवस 491 अंक तक टूटा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 71.70 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 7880.70 अंक पर  बंद हुआ। संसदीय कार्यमंत्री एम वेंकैया नायडू ने जीएसटी से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर आम राय बनाने के लिए मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श किया। सरकार की जीएसटी को पारित कराने की एक और कोशिश से निवेशकों में खासा उत्साह देखा गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी छलांग लगाने में सफल रहे। इसके अलावा सोमवार को श्री मोदी के शेयर बाजार और रुपए की भारी गिरावट की समीक्षा के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश के साथ ही रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन के बाजार की गिरावट को थामने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए जरूरत पडऩे पर विदेशी मुद्रा भंडार के इस्तेमाल किये जाने के बयान से भी निवेशकों की निवेशधारण मजबूत रही।

 

इस दौरान आईटी समूह की 0.48 प्रतिशत की गिरावट को छोडक़र बीएसई के शेष 12 समूहों में तेजी दर्ज की गई। टेक,  कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, पावर, हैल्थकेयर, ऑटो, बैंकिंग, पीएसयू, तेल एवं गैस, धातु और रियल्टी समूह के शेयर 0.03 से 6.78 प्रतिशत तक उछल गए। बैंकों तथा निर्यातकों की डालर बिकवाली के दम पर दो साल के निचले स्तर से मजबूत वापसी करते हुए अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 55 पैसे की तेजी के साथ 66.10 रुपए प्रति डालर पर पहुंच गया। पिछले दिवस पर 82 पैसे टूटकर यह 04 सितंबर 2013 के बाद के निचले स्तर 66.65 रुपए प्रति डालर पर बंद हुआ था।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X