नई दिल्ली - प्याज की आसमान छूती कीमत के विरोध में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बरार के नेतृत्व में सैकड़ों युवकों ने यहां रायसीना रोड स्थित अपने कार्यालय से जुलूस निकाला और भाजपा मुख्यालय की तरफ मार्च शुरू किया। नारे लगाते हुए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पार्टी मुख्यालय से पहले विंडसर प्लेस चौराहे से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।