Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

उम्दा क्रिकेटरों में से एक संगकारा: गिलक्रिस्ट

Updated on Tuesday, August 25, 2015 16:40 PM IST

नई दिल्ली - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में से एक कुमार संगकारा को उम्दा खिलाड़ी बताते हुये उनके भविष्य के लिये उन्हें शुभकामनायें दी हैं। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद संगकारा ने अपने 15 साल के क्रिकेट कॅरियर को अलविदा कह दिया। संगकारा को उनके भविष्य के लिये शुभकामनायें देते हुये गिलक्रिस्ट ने कहा, मेरी नजर में वह एक उम्दा खिलाड़ी हैं और महानतम खिलाडियों की सूची में उनका नाम आता है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और उनके कॅरियर के लिये उन्हें बधाई देता हूं। भारत दौरे पर आये गिलक्रिस्ट ने यहां एक स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम के दौरान कहा, संगकारा क्रिकेट के उम्दा खिलाडियों मे से एक हैं और उनका कॅरियर बेहद शानदार रहा। इसमें कोई शक नहीं कि वह महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं।

 

विश्व के पांचवे और श्रीलंका के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले संगकारा के नाम टेस्ट कॅरियर में कुल 12,4०० रन दर्ज हैं। एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया को 2-3 से मिली शिकस्त पर 43 वर्षीय गिलक्रिस्ट ने कहा, माइकल क्लार्क ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है और स्टीवन स्मिथ ने खुद को साबित किया है कि वह टीम को आगे ले जाने में सक्षम हैं। यह नयी शुरुआत है। क्लार्क आस्ट्रेलिया क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुये और मुझे लगता है कि भविष्य में स्मिथ भी टीम के लिये अच्छा काम करेंगे। आस्ट्रेलिया सरकार की ओर से भारत के लिये पहले एजुकेशन एम्बेसडर नियुक्त किये गये गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिये प्रतिबद्ध हैं और इससे भारत के साथ शैक्षणिक रिश्तों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, मैं कई वर्षों से भारत आ रहा हूं और अब नयी जिम्मेदारी के बाद मुझे लगातार यहां आने का मौका मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X