मुंबई - जाने माने अभिनेता अमोल पालेकर को भारत की ऑस्कर जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो 88 वें अकादमी अवार्ड की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की सूची के लिए देश की अधिकारिक प्रविष्टि का चयन करेगी। 'गोलमाल' स्टार 70 वर्षीय अभिनेता 17 सदस्यीय जूरी की अगुवाई करेंगे। उनकी फिल्म 'पहेली' को 2005 में अकादमी पुरस्कार के लिए अधिकारिक प्रविष्टि मिली थी। अमोल पालेकर बने भारत की ऑस्कर जूरी के अध्यक्ष मुंबई स्थित फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के महासचिव सुपर्णो सेन ने बताया कि भारत के ऑस्कर जूरी के प्रमुख के रूप में हमने अमोल पालेकर का चयन किया है।