मुंबई 4 मार्च - शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.35 बजे 33.50 अंकों की गिरावट के साथ 18,885.04 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,698.45 पर कारोबार करते देखे गए।