चंडीगढ़, 1 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा नई गैर रिवायती उर्जा नीति-2012 को निन स्तर पर लागू करने की तरफ बड़ा कदम उठाते हुए पेडा द्वारा 6 करोड़, 60 लाख रुपये की लागत से राज्य के 120 पुलिस स्टेशनों में सौर उर्जा प्लांट स्थापित करने का फैसला लिया गया है।
राज्य के गैर रिवायती उर्जा मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सौर उर्जा द्वारा बिज़ली उत्पादन के लिए पंजाब में बहुत संभावनांए मौजूद हैं, क्योंकि पंजाब की भौगोलिक स्थिति ऐसी है, जहां वर्ष में 330 दिन सीधी धूप पड़ती है। स. मजीठिया ने कहा कि इस नीति तहत राज्य की सभी सरकारी ईमारतों और छतों पर 2017 तक सौर उर्जा प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसकी शुरूआत राज्य के 120 पुलिस स्टेशनों से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इन फोटो वोलटिक सौर उर्जा प्लांटों की क्षमता 2.5 किलोवाट होगी, जिनसे बिज़ली उत्पादन के साथ पुलिस स्टेशनों में लाईटें, कं पयूटर चलाये जांएगें। उन्होंने बताया कि इन सौर उर्जा प्लांटों को नज़दीकी बिज़ली ग्रिडों से जोड़ा जाएगा और दिन के समय जरूरत से अधिक बिज़ली ग्रिड द्वारा नज़दीकी अन्य क्षेत्रों को भी दी जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि नई नीति तहत राज्य की सभी सरकारी ईमारतों संबंधी सर्वेक्षण पूरा कर लिया है, जिस तहत 1572 ईमारतों की पहचान की गई है, जिनमें से 448 सीमावर्ती ईमारतें हैं।