मुंबई - फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनय से तीन साल तक विराम लेने के बाद जेनेलिया एक बार फिर रूपहले पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। रितेश ने अपनी पत्नी को अभिनय की दुनिया में वापसी पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह बहुत अच्छा दिन होने वाला है। तुम इसी के लिए जन्मी हो।’ 28 वर्षीय अभिनेत्री अंतिम बार 2012 में आयी फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आयी थीं। जेनेलिया ने ट्विटर पर शूटिंग के पहले दिन का उत्साह जाहिर किया है।