मुंबई - बॉलिवुड के मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए आर रहमान इस बार 15 अगस्त को ओ-2 एरीना में अपनी प्रस्तुती देंगे। इस बात को खुद ए आर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। रहमान ने ट्विट किया कि वे 15 अगस्त को लंदन के ओ-2 एरीना में अपने दोस्तौं और प्रशंसकों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस शो में रहमान के साथ नीति मोहन, जावेद अली, हरिचरण और जानिता गांधी भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि पूरे पांच साल के बाद रहमान लंदन के ओ-2 एरीना में अपने संगीत से लोगों का दिल मोहने जा रहे हैं।
ओ-2 एरीना ने अपनी वेबसाइट पर भी इस बात की पुष्टि की है कि रहमान पांच बाद अपने संगीत का जादू बिखेरने 15 अगस्त को लंदन के एरीना आ रहे हैं। गौरतलब है कि रहमान ऑस्कर, दो बार ग्रेमी, बाटा और गोल्डन ग्लोब जैसे पुरस्कार जीत चुके हैं। पुरी दुनिया में रहमान के संगीत के लोग दीवाने हैं।