नयी दिल्ली 3 मार्च : रेलवे जैसे थोक ग्राहकों के लिये डीजल का दाम करीब एक रुपये प्रति लीटर बढ गया है जबकि बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) का दाम 37.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुआ है
बहरहाल, पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही घरों में सब्सिडी पर मिलने वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव हुआ है.
सरकार ने इस साल जनवरी में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को थोक में डीजल लेने वाले ग्राहकों को बाजार भाव पर ईंधन बेचने की अनुमति दी है.इस निर्णय के मद्देनजर तेल कंपनियां रक्षा, रेलवे तथा राज्य परिवहन निगम जैसे थोक उपभोक्ताओं को डीजल 58.58 रुपये प्रति लीटर बेचती हैं. वहीं दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को डीजल 48.16 रुपये लीटर मिलता है.