नई दिल्ली - बैंक ऑफ अमरीका मिरिल लिंच ने अपने हालिया फंड मैनेजर सर्वे में उल्लेख किया कि अगस्त 2009 के बाद पहली बार सोने की कीमत में बहुत ही ज्यादा गिरावट आई है। मिरिल लिंच के पैमाने के मुताबिक सोने की कीमत में एक फीसदी गिरावट आई है।
उधर, बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पिछले सत्र के 26250 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा, जबकि मांग उतरने से चांदी 220 रुपए कमजोर होकर एक सप्ताह के निचले स्तर 35180 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में बुधवार को सोना हाजिर 0.3 डालर फिसलकर 1155. डालर प्रति औंस पर आ गया।