ब्रूसेल्स - यूनान का आर्थिक संकट फिलहाल टल गया है। उसे 86 सौ करोड़ यूरो (करीब 604662 करोड़ रुपए) का नया कर्ज मिलेगा। यूरो जोन नेताओं की 17 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूरो जोन गंभीर सुधारों के बदले नया बेलआउट देने के लिए तैयार है।
यूनान के लिए पांच साल में यह तीसरा राहत पैकेज है। इसकी मदद से वह दिवालिया होने से बच जाएगा। यूनान का संकट टलने का भारतीय शेयर बाजार ने भी स्वागत किया और बीएसई के सेंसेक्स में क रीब 300 और निफ्टी में 100 अंक की तेजी दर्ज हुई।