नई दिल्ली - भारत के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो के अगले आयोजन की डेट का एलान किया जा चुका है। ऑटो एक्सपो का आयोजन अगले साल 5 से 9 फरवरी के बीच में किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में एग्जीबिटर्स और विजिटर्स हिस्सा लेने वाले हैं। 2016 इंडिया ऑटो एक्सपो का आयोजन दो चरणों में हो रहा है। इसके एक चरण में मोटर शो होगा जिसका आयोजन 5 से 9 फरवरी 2016 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में किया जा रहा है।
जबकि दूसरा चरण कंपोनेंट शो का है जिसका आयोजन 4 से 7 फरवरी 2016 को दिल्ली के प्रगति मैदान किया जा रहा है। इससे पहले इंडिया मोटर शो का आयोजन 2014 में दिया गया था। इसमें 26 ग्लोबल लॉन्चेज तथा 44 इंडिया लॉन्चेज हुए थे। इस एक्सपो में 500 से ज्यादा व्हीकल डिस्पले किए गए थे तथा 1 लाख से ज्यादा विजिटर्स आए थे। वहीं कंपोनेंट शो में भी रिकॉर्ड संख्या में विजिटर्स आए थे। इसमें ग्लोबल स्तर की 1100 से ज्यादा कंपनियो ने भाग लिया था जिन्होंने 500 से ज्यादा नई तकनीक और 5000 तरह के प्रोडक्ट्स डिस्पले किए थे। इस शो में 70 हजार विजिटर्स आए और लगभग 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इनके बारे में जानकारियां हासिल की थी।