Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

हॉकी वल्र्ड लीग : मलेशिया को 3-2 से हरा भारत सेमीफाइनल में

Updated on Thursday, July 02, 2015 11:33 AM IST

एंटवर्प - भारतीय पुरुष सीनियर हॉकी टीम ने बुधवार को हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच समाप्त होने से 10 मिनट पहले तक 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम की ओर से जसजीत सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आखिरी के 10 मिनट में दो गोल दागे और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल किए।

 

भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के तीसरे ही मिनट में आकाशदीप ने जबरदस्त हमला करते हुए मलेशियाई टीम के डी एरिया में प्रवेश किया और गेंद सतबीर सिंह की ओर पास कर दी, जिसे सतबीर ने गोल की राह दिखा दी। सतबीर के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम पर मलेशियाई टीम ने पलटवार किया और पांचवें मिनट में ही पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि मलेशिया इस मौके को भुना नहीं सका। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में मलेशियाई टीम ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और रेजी रहीम ने 15वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

 

मलेशियाई टीम ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता बढ़ा दी, फलस्वरूप इस क्वार्टर में भी वे दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहे। मैच के 23वें मिनट में शाहरिल साबाह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए मलेशिया को 2-1 से आगे कर दिया। मध्यांतर से दो मिनट पहले वाल्मिकी भारत के लिए दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर करने में कामयाब रहे, हालांकि भारतीय टीम इस मौके को गंवा बैठी। मध्यांतर के बाद 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम गोल हासिल करने को आतुर दिखी और कई हमले किए, हालांकि सफलता उनसे दूर ही रही और तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा। तीसरा क्वार्टर भारत के लिहाज से काफी सफल रहा। शुरू से आक्रामक मूड में नजर आ रहे भारतीय स्ट्राइकर गुरबाज सिंह ने देश के लिए तीसरा पेनाल्टी हासिल किया। इस पेनाल्टी कॉर्नर को मलेशियाई गोलकीपर ने रोक तो लिया, लेकिन गेंद उनसे टकराकर एक मलेशियाई डिफेंडर के पैर से टकरा गई।

 

भारतीय टीम ने इस पर वीडियो रेफरल की मांग की, जिस पर उसे फिर से पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। जसजीत ने इस पेनाल्टी को जाया नहीं जाने दिया और 50वें मिनट में नेट के ऊपरी कोने से गोल कर भारत को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। भारतीय टीम लगातार आक्रमण पर बनी रही और छह मिनट बाद ही मनप्रीत सिंह भारत के लिए पांचवां पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिस पर जसजीत ने एकबार फिर अचूक गोल कर भारत को 3-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी। आखिरी मिनट में मलेशियाई टीम भी पेनाल्टी कॉर्नर पाने में सफल रही और ऐसा लगने ललगा जैसे स्कोर बराबर हो जाएगा, लेकिन मलेशियाई टीम यह मौका चूक गई और भारत ने मैच समाप्ति की सीटी बजने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X