मेरठ - एक भाजपा नेता ने फिल्म मोहल्ला अस्सी में हिनन्दू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाकर निर्माता, निर्देशक, अभिनेता व भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले कलाकार का मुंह काला करने वाले को दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सेंसर बोर्ड से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई है।
रविवार को भाजपा उत्तर प्रदेश लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि सनी देओल अभिनीत फिल्म मोहल्ला अस्सी में हिदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। उन्होंने निर्माता विनय तिवारी, निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, अभिनेता सनी देओल और भगवान शिव का अभिनय करने वाले कलाकार पर मुकदमे की मांग की। उन्होंने एलान किया कि जो इन लोगों का मुंह काला कर गधे पर बिठाकर जुलूस निकालेगा, उसे दस लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।