दुबई - क्रिकेट इतिहास में पहली बार बांग्लादेश से वनडे में 1-2 से सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम को आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में दो रेटिंग अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन वह इसके बावजूद दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, बांग्लादेश एक स्थान उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गया है।
भारतीय टीम को वनडे रैंकिंग में दो रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है, लेकिन वह 115 अंकों के साथ अपने दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि दो बार विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीतने वाली मेजबान बांग्लादेश एक स्थान उठकर 93 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वह छठी रैंक इंग्लैंड (98) से मात्र पांच अंक पीछे है, जबकि आठवीं रैंक वेस्टइंडीज (88) से वह पांच अंक अधिक लेकर एक स्थान आगे निकल गया है। आस्ट्रेलिया सर्वाधिक 129 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।