मुबंई - कंगना रणौत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वह इन दिनों जिस फिल्म में काम करती हैं वही हिट हो जाती है। जिससे उनके पास एक से बेहतर एक फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। कंगना के आगे-पीछे निर्माताओं और निर्देशकों की लाइन लगी हुई है। पिछले दिनों उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून साइन की थी।
खबर है कि कंगना ने केतन मेहता की अगली फिल्म साइन की है। ये फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित होगी। कंगना भी इस फिल्म में लक्ष्मीबाई का रोल करने के लिए खासी उत्साहित बताई जा रही हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया, कंगना ने स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई के बारे में पढ़ा था तो जब उनसे इस रोल के लिए संपर्क किया गया तो वह बेहद उत्साहित थी। उन्हें केतन की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई। कंगना इस फिल्म के लिए की गई रिसर्च से भी काफी प्रभावित थी।