Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

बंगलादेश से सीरिज हारने के बाद कप्तानी छोड़ेंगे धोनी

Updated on Tuesday, June 23, 2015 10:46 AM IST

मीरपुर  - बांग्लादेश के हाथों पहली बार वनडे सीरीज गंवाने के बाद आलोचकों के सवालों से नाराज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि अगर उनके कप्तानी छोडऩे से टीम का भला होता है तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में धोनी ने कहा कि टीम की कप्तानी एक जिम्मेदारी है जो मुझे सौंपी गई है, मैं कोई जबरदस्ती इससे नहीं चिपका हुआ हूं। अगर मेरी कप्तानी से छोडऩे से भारतीय टीम का भला होता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन मैं वर्तमान में अपने खेल का पूरी लुत्फ उठा रहा हूं। 

 

अगले महीने 34 वर्ष के होने जा रहे धोनी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में जब भी कुछ बुरा होता है तो मुझे ही कसूरवार ठहराया जाता है। अगर सच में ऐसा है तो मैं कप्तानी छोडक़र बतौर खिलाड़ी टीम में खेलने के लिए तैयार हूं। आखिरकार टीम की जीत ही मायने रखती है, फिर कप्तान चाहे कोई भी हो। मुझे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे मैंने निभाया। अगर मेरे इस पद को छोडऩे से टीम का भला होता है तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं। धोनी ने कहा कि मेरे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण देश के लिए खेलते हुए अपना योगदान देना और ड्रेसिंग रूम के माहौल को खुशनुमा बनाए रखना है, जिससे नए खिलाड़ी अपना स्वाभाविक प्रदर्शन कर पाएं और यही मेरे लिए अंतिम उपलब्धि रहती है।

 

क्रिकेट का स्वरूप पहले से काफी बदल गया है। आप हर एक सीरीज नहीं जीत सकते हैं। धोनी से जब पूछा गया कि क्या वह कप्तानी का मजा ले रहे हैं तो वह इस सवाल में छिपे अर्थ का बखूबी समझ गए। कप्तान ने बड़े ही व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मैं अपने क्रिकेट का मजा ले रहा हूं। लेकिन मैं जानता था कि अब यह सवाल आने वाला है। मैं जानता हूं कि मीडिया मुझसे कितना प्यार करता है। दिसंबर में आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट कप्तानी छोडऩे वाले धोनी ने कहा कि यह तर्कसंगत है। लेकिन यदि मुझे आप पद से हटाना चाहते हैं और इससे क्रिकेट सुधर जाएगा, भारतीय टीम अच्छा करना शुरू कर देगी तो मैं कप्तानी छोडऩे के लिए तैयार हूं।

 

यदि टीम इंडिया के साथ जो कुछ गलत हो रहा है और उसके लिये मैं जिम्मेवार हूं तो निश्चित तौर पर मुझे कप्तानी छोडऩे पर कोई गुरेज नहीं है। भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं तो कभी कप्तान बनने की कतार में ही नहीं था। यह एक जिम्मेदारी ही थी। मैंने यह जिम्मेदारी खुद ली। यदि वे मुझसे यह जिम्मेदारी वापस लेना चाहते हैं तो मैं खुशी खुशी इसे छोडऩे के लिये तैयार हूं। धोनी ने वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में विश्वकप के ग्रुप चरण में ही भारत के बाहर हो जाने के बाद तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

 

धोनी को भारत का सफलतम कप्तान माना जाता है और सीमित प्रारूप में उन्होंने ट्वंटी 20 विश्वकप और 2011 वनडे विश्वकप के अलावा इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियस ट्राफी खिताब दिलाकर टीम इंडिया को शीर्ष तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X