मुबंई - अपने कसरती और नृत्य के लिए बेहद जरूर लचीलेपन को बनाए रखने के लिए बालीवुड के मशहूर अभिनेता रितिक रोशन हफ्ते में छह दिन वर्कआट करते हैं। बालीवुड में रितिक रोशन अपनी बेहतरीन शारीरिक बनावट के लिए जाने जाते हैं। रितिक हर दिन जिम में दो घंटे वर्कआउट करते हैं। यह सिलसिला उनकी पहली फिल्म कहो न प्यार है से लेकर हाल में रिलीज फिल्म बैंग-बैंग तक चला आ रहा है। सत्यजीत चौरसिया रितिक के पर्सनल फिटनेस गुरु हैं।
सत्यजीत के बारे में रितिक को जायेद खान ने बताया था। सत्यजीत चौरसिया ने बताया कि 2004 में जाएद खान ने उनका रितिक से परिचय कराया और तब से लेकर आज तक वह उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा रितिक हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करते हैं और एक दिन वो खुद को पूरी तरह से आराम देते हैं, लेकिन इस दिन वो बॉडी पर मसाज कराना नहीं भूलते हैं। इसके बाद शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सोमवार को बाइसेप्स और ट्राइसेप्स किया जाता है। मंगलवार को सीना और पीठ, तो बुधवार को कंधों और पैरों पर ध्यान देते हैं। साथ ही एक घंटा वेट ट्रेनिंग के लिए होता है।