मुबंई - बालीवुड की हाट अभिनेत्री श्रुति हसन का कहना है कि पिता कमल हासन के साथ काम करना उनकी खुशकिस्मती होगी। श्रुति हासन ने अभी अपने अभिनेता पिता कमल हासन के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।
श्रुति हासन ने कहा, आशा है कि हम भविष्य में साथ में फिल्म कर सकते हैं, लेकिन यह हम दोनों के लिहाज से अच्छा होनी चाहिए। मेरे लिए अपने पिता के साथ काम करना सौभाग्य की बात होगी। श्रुति की पिछली फिल्म गब्बर इज बैक बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। श्रुति इन दिनों फिल्म यारा में काम कर रही है। फिल्म में विद्युत जामवाल और अमित साध की भी अहम भूमिका हैं।