नई दिल्ली - लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नया क्यू थ्री स्पोर्ट यूटीलिटी वाहन (एसयूवी) पेश किया, जिसकी दिल्ली एवं मुंबई में शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) 28.99 लाख रुपए है। ऑडी इंडिया के प्रमुख जोय किंग ने इस कार को पेश करते हुए बताया कि नई क्यू थ्री में वाहन के बाहरी और आंतरिक दोनों स्तरों पर बदलाव किया गया है।
इसमें सुरक्षा के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं। अब यह पहले की तुलना में अधिक आकर्षक हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे पहले वर्ष 2012 में क्यू थ्री पेश की गई थी और यह अपने वर्ग में सफलतम वाहनों में से एक है।