नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 27 हजार से खिसक गया। इस दौरान सोना स्टैंडर्ड 235 रुपए कमजोर होकर दो महीने के निचले स्तर 26930 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी हाजिर 230 रुपए लुढक़कर 37050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय कारोबार के अनुसार सोना हाजिर 0.21 प्रतिशत गिरकर 1179.01 डालर प्रति औंस पर आ गया। अमरीकी सोना वायदा भी 0.18 प्रतिशत फिसलकर 1178.8 डालर प्रति औंस बोला गया। इस बीच सिंगापुर में चांदी हाजिर 0.37 प्रतिशत लुढक़कर 15.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विदेशी बाजारों में आई गिरावट से सोना स्टैंडर्ड 235 रुपए टूटकर 26930 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया, जो 15 अप्रैल के बाद इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के बाद 26780 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया, जबकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 23300 रुपए पर स्थिर रही। सिक्का लिवाली और सिक्का बिकवाली क्रमश: 54000 रुपए और 55000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।