पुणे - पुणे की यरवडा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त ने फिर पैरोल के लिए अप्लाई किया है। वह एक महीने की छुट्टी चाहते हैं। मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में एक केस में दोषी करार दिए गए संजय दत्त पांच साल की सजा काट रहे हैं। 55 साल के दत्त पिछली बार दिसंबर में पैरोल पर छूटे थे। तब इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे संजय दत्त की पैरोल की अर्जी मिली है और इस पर विचार हो रहा है। मई 2013 में संजय दत्त जेल गए थे। उन्हें अपनी पांच साल की सजा के बाकी 42 महीने काटने थे। 18 महीने की सजा वह 2007-08 में ही काट चुके थे। मई 2013 से मई 2014 के बीच उन्होंने 118 दिन फरलो या पैरोल पर जेल से बाहर बिताए हैं।