मुबंई - बालीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान अपनी हालीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड की सफलता से बेहद खुश हैं। इरफान खान जुरासिक पार्क की सफलता को नेमत मानते हैं। फिल्म में इरफान ने डायनासोर पार्क के मालिक साइमन मसरानी की भूमिका निभाई है। इरफान खान ने कहा हम सभी के लिए जुरासिक वर्ल्ड की सफलता एक नेमत के रूप में आई है। मैं फिल्म को भारत और विदेशों में मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। मैं इसमें योगदान देने और इसे इतनी बड़ी सफल फिल्म बनाने वाले हर व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं। जुरासिक वर्ल्ड ने दुनियाभर में 20 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।