मुबंई - पिछले दिनों धूम सीरीज की चौथी फिल्म धूम 4 में ऋत्विक रोशन को कास्ट किए जाने की खबरों को फिल्म के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने नकार दिया है। उनका कहना है की फिल्म में रितिक रोशन नहीं हो सकते क्योंकि वो पहले ही सीरीज की एक फिल्म कर चुके हैं। और कोई भी अभिनेता अपने किरदार को दोहराना नहीं चाहेगा।
फिल्म ‘धूम’ की अब तक तीन सीरीज आ चुकी हैं, जहां ‘धूम’ के फर्स्ट पार्ट में जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं ‘धूम 2’ में रितिक ने काम किया था और ‘धूम 3’ में आमिर खान नजर आए थे। अब धूम 4 में भी रितिक के होने की खबरें आ रहीं थी, जिसका खुद विजय कृष्णा ने खंडन कर दिया है।