कोलंबो - श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगाक्कारा भारत के खिलाफ गाले में अगस्त में पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। संगाक्कारा अपने आखिरी टेस्ट के बारे में श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं। एक खेल वेबसाइट के अनुसार वह सरे के लिए काउंटी क्रिकेट के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट और भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के इच्छुक हैं। भारत और श्रीलंका के बीच शृंखला 18 अगस्त से गाले में शुरू होगी।