Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

मैगी विवाद से नेस्ले को 320 करोड़ रूपए का नुकसान

Updated on Tuesday, June 16, 2015 11:52 AM IST

नई दिल्ली - मैगी विवाद से इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले को तकरीबन 320 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रत्यक्ष नुकसान होगा। कंपनी ने बताया कि वह बाजार में तथा फैक्टरियों में स्थित 320 करोड़ रुपए के मैगी नूडल्स तथा संबंधित उत्पादों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसके अलावा उत्पाद बाजार से वापस लिए जाने तथा इसे नष्ट करने का खर्च अलग से आएगा। नेस्ले ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जैसा कि हमने पहले घोषणा की थी हम बाजार से मैगी के भंडार वापस लेने तथा उसे नष्ट करने की प्रक्रिया में हैं।

 

बाजार में इस समय तकरीबन 210 करोड़ रुपए के विक्रय मूल्य का स्टॉक है। इसके अलावा, वापस लेने की घोषण के समय फैक्टरियों तथा विपणन केंद्रों में मैगी नूडल्स तथा इससे संबंधित उत्पादों का अनुमानित मूल्य तकरीबन 110 करोड़ रुपए है। कंपनी ने कहा है कि यह अनुमानित आंकड़े हैं और सटीक मूल्य की गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। उसने कहा कि इसके अलावा इसे पूरे भंडार को नष्ट करने तथा बाजार से वापस मंगाने पर होने वाले खर्च को जोडक़र उसका नुकसान और अधिक होगा।

 

मैगी नूडल्स के सभी नौ मंजूरी प्राप्त तथा बिना मंजूरी के बाजार में उतारे गए एक वेरिएंट में सीसे की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाए जाने पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने इसके उत्पादन, आयात, वितरण तथा बिक्री पर देश भर में प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही कंपनी को इन उत्पादों को बाजार से वापस लेने तथा नष्ट करने का आदेश दिया था और कहा था कि वह रोजाना इस प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट उसे सौंपे।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X