Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

योग से नहीं बदलते इस्लाम के उसूल

Updated on Monday, June 15, 2015 15:11 PM IST

हरिद्वार - योग के सूत्र किसी धर्म विशेष के लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर इनसान के वास्ते है और इससे किसी धर्म के अनुयायियों को दूर रखने की बात करना भ्रम फैलाना है। योग का निरंतर अभ्यास इनसान को बीमारियों से दूर रखता है। इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। योग करने से इस्लाम के बुनियादी उसूल प्रभावित नहीं होते हैं। इस्लाम के दो अहम मंत्र हैं- एक अनुशासन, दूसरा खुद पर संयम रखने की ताकत। यही दोनों मंत्र योग के भी हैं। योग से इनसान न सिर्फ अनुशासित रहता है बल्कि उसे खुद पर संयम रखने की ताकत भी मिलती है। योगऋषि पतंजलि के योग सूत्रों के आधार पर योग क्रियाएं की जाती हैं और इन सूत्रों में योग करते समय ध्यान लगाने की बात कहीं गई है।

 

इन सूत्रों के अनुसार व्यक्ति अपने धर्म की मान्यताओं के अनुसार ध्यान लगा सकता है। योग के दौरान हिंदू भगवान का ध्यान लगाते हैं तो मुसलमान अल्लाह का ध्यान लगा सकते हैं। यह दावा मुस्लिम योग गुरु गुलाम अस्करी जैदी का है। जैदी करीब 12 वर्ष से योग सीखा रहे हैं। उन्होंने देव संस्कृत विश्विवद्यालय हरिद्वार से योग की शिक्षा हासिल की और योग को अपना करियर बनाना योग की शिक्षा दे रहे हैं। श्री जैदी का कहना है कि योग को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि योग बेहतर स्वास्थ प्रदान करता है और इनसान के लिए हर दृष्टि से फायदेमंद है। 

 

योग गुरु जैदी का कहना है कि योग को धर्म विशेष का बताकर समाज को बांटने का प्रयास है। उनका कहना है कि योग शरीर तथा दिमाग दोनों को नियंत्रित करने में इनसान की मदद करता है। इस दृष्टि से योग किसी धर्म अथवा मजहब विशेष तक सीमित नहीं है  यह सार्वभौम और सर्वजनीन है इसलिए इसे उसी रूप में निर्विवादरूप से स्वीकार किया जाना चाहिए। गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या कहते हैं कि योग धर्म नहीं, संस्कृति और जीवन जीने की कला है। यह किसी धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि मानव मात्र के लिए है। संस्कृति का अर्थ है सदगुणों को जीवन में उतारने की प्रक्रिया और अध्यात्म का तात्पर्य है अच्छा और परिष्कृत जीवन जीने के लिए स्वयं को तैयार करना।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X