मुबंई - प्रियंका चोपड़ा बालीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमरीका में मोस्ट वांटेड हस्ती बन गई हैं। प्रियंका ने अमरीका में धूम मचा दी है। प्रियंका भारत की और से टेलेंट के मामले में मोस्ट वांटेड बनती जा रही हैं। भारत के किसी टेलेंट के लिए यह एकदम अप्रत्याशित होगा कि प्रियंका के टेलीविजन शो क्वांटिको का नया प्रोमो वॉरियर्स बनाम कैवेलियर्स के रविवार को होने वाले एनबीए फाइनल्स के दौरान एयर होगा।यह दूसरा मौका है जब प्रियंका किसी अमरीकी बड़े खेल इवेंट पर नजर आएंगी।
उनका पहला इंग्लिश सिंगल इन माय सिटी को एनएफएल के थीम सांग के तौर पर चुना गया था। क्वांटिकों से प्रियंका अमरीकी टीवी सीरीज में लीड करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं रोमांचित हूं। पहले एनएफएल और एनबीए वाकई ऐसा होना मजेदार है। मैं बास्केटबॉल की फैन हूं और पिछले साल अमरीकी दौरे के दौरान मैंने कुछ गेम देखे मुझे इसकी फालोइंग के बारे में पता चला। एनबीए फाइनल्स के दौरान मेरे शो के प्रोमो आना वाकई स्पेशल है। प्रियंका क्वांटिको के लिए बहुत उत्साहित है।