नई दिल्ली - घरेलू बाजार में सोने का भाव 30,000 रुपये के नीचे आ गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 6 महीने के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती भी आई है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 29,918 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.1 फीसदी लुढ़ककर 54,990 रुपये के करीब आ गई है। सोना 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। जबकि सोने में निवेश की मांग 15 फीसदी घट गई है।