गुडगांव - एनसीआर के गुडगांव में एक छात्रा ने कॉलेज के बाहर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह कॉलेज में फॉर्म भरने पहुंची थी लेकिन एक दोस्त से मुलाकात के बाद उसने जहर खा लिया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरूवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गर्ल्स कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही पूजा फॉर्म भरने गई थी।
वहां उसकी मुलाकात अपने दोस्त अजय से हुई। दोनों एक-दूसरे को पिछले 6 महीने से जानते थे। बातचीत के दौरान वह कॉलेज से बाहर निकली और जहर खा लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा।