मुबंई - बालीवुड के नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म ब्रदर्स को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित हैं। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले साल फिल्म ‘एक विलेन’ प्रदर्शित हुई है। फिल्म ‘एक विलेन’ के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा की कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है, लेकिन इस बीच वह कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ की फिल्म ब्रदर्स प्रदर्शित होने वाली है। सिद्धार्थ ब्रदर्स के फर्स्ट ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित हैं।