नई दिल्ली - जाने-माने पॉप सिंगर मीका सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक डाक्टर से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उन्हें तुरंत 20 हजार रुपए के पर्सनल बांड पर बेल भी दे दी गई। पुलिस ने दिल्ली के इंद्रपुरी पुलिस स्टेशन में मीका से करीब तीन घंटे तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। यह घटना अप्रैल की है। मीका ने एक कंसर्ट के दौरान एक डाक्टर श्रीकांत सिन्हा को थप्पड़ मारा था।